छत्रपति शिवाजी महाराज पर हिंदी निबंध | 10 lines on Shivaji Maharaj in hindi|

 

छत्रपति शिवाजी महाराज पर हिंदी निबंध | 10 lines on Shivaji Maharaj in hindi Essay |

नमस्कार  दोस्तों आज हम छत्रपति शिवाजी महाराज इस विषय पर हिंदी निबंध जानेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश के एक महापुरुष और वीर राजा थे। उनकी माता का नाम जीजाबाई था। जीजाबाई एक आदर्श नारी थीं।


शिवाजी महाराज का जन्म सन १६२७ में महाराष्ट्र के शिवनेरी किले में हुआ था। इस किले में शिवाई नामक देवी का एक मंदिर है। उसी देवी के नाम पर जीजाबाई ने उनका नाम शिवाजी रखा।


शिवाजी के गुरु दादोजी कोंडदेव थे। उन्होंने शिवाजी को सब तरह के हथियार चलाने की शिक्षा दी। बड़े होकर शिवाजी ने अपनी सेना बनाई। इस सेना में तानाजी, सूर्याजी, जीवाजी जैसे अनेक शरवीर सरदार थे। शिवाजी ने आसपास के मुसलमान राजाओं को जीत लिया। 


१६७६ में शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ। तब से वे छत्रपति शिवाजी महाराज कहलाए। उन्होंने 'हिंदवी स्वराज्य' की स्थापना की। उन्होंने अन्याय और अत्याचार का सामना किया। वे सभी धर्मों का आदर करते थे।


'रायगढ़' छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी थी। सन १६८० में छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु हुई। भारत के इतिहास में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम अमर रहेगा। दोस्तों ये निबंध आपको कैसा लगा ये कमेंट करके जरूर बताइए ।