सागर का किनारा हिंदी निबंध | SAGAR KA KINARA HINDI NIBANDH

 

सागर का किनारा हिंदी निबंध | SAGAR KA KINARA HINDI NIBANDH

नमस्कार  दोस्तों आज हम सागर का किनारा इस विषय पर हिंदी निबंध जानेंगे। सागर का किनारा एक सुंदर स्थान है। सागर के किनारे सुबह-शाम बहुत चहल-पहल होती है। लोग यहाँ घूमनेटहलने के लिए आते हैं। 


कुछ लोग यहाँ दौड़ लगाने के लिए आते हैं। सागर के किनारे की सैर सेहत के लिए अच्छी होती है। कुछ लोग यहाँ सूर्य-नमस्कार करते हैं।


शाम के समय सागर के किनारे मेला-सा लगता है। भेलपूरी, पानीपूरी, चाट, आइसक्रीम, कुल्फी आदि के खोमचों पर अच्छी भीड़ रहती है। बच्चे घोड़े और ऊँट की सवारी का आनंद लेते हैं।


सागर के किनारे सूर्योदय और सूर्यास्त की शोभा देखने लायक होती है। सागर की लहरों का दृश्य बड़ा मनोहर होता है। लहराता हुआ सागर देखकर मन में आनंद की लहरें उठने लगती हैं।


हमें सागर के किनारे को साफ-सुथरा रखना चाहिए और समय निकालकर सागर के किनारे घूमने जाना चाहिए।दोस्तों ये निबंध आपको कैसा लगा ये कमेंट करके जरूर बताइए ।